श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर नागेश्वर नाथ सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,खुद एसएसपी अन्य अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।सावन माह के
प्रथम सोमवार पर नागेश्वर नाथ शिव के मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए खुद एसएसपी अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व अन्य पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।राम नगरी के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर के अलावा अन्य प्रमुख शिव मंदिरों व प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं। इन मंदिरों पर दर्शन के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थित ना उत्पन्न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश तथा निकास के द्वारा अलग-अलग बनाए गए हैं।श्रद्धालुओं तथा कांवरियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों के अलावा बामनिरोधक दस्ते, के अलावा महिला सुरक्षा के लिए प्रवेश तथा निकास के द्वारा अलग-अलग बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं तथा कांवरियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों के अलावा बम निरोधक दस्ते, के अलावा महिला सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती आवश्यकता अनुसार इन मंदिरों पर रही। वहीं सरयू के प्रमुख घाटों पर जल पुलिस सक्रिय रही। श्रावण मास के खासकर सोमवार के दिन और सावन मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियों को सुरक्षा कर्मियों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी। वही अभी से ही कुछ कांवरियों की भी रामनगरी में आवागमन शुरू हो गया है। श्रावण मास के पहले सोमवार को रामनगरी में प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर नाथ के अलावा,क्षीरेश्वर नाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर,झारखंडेश्वर, महादेव विघ्नेश्वर महादेव सहित अन्य प्रमुख शिवालयों व शिव मंदिरों पर खासकर श्रावण मास के सोमवार के दिन शिव भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दी।इस मौके पर इन अधिकारियों के अलावा सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह, महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला सहित अन्य प्रशासन पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

