गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिला कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया, 10 अगस्त से घर-घर पहुंचेगा तिरंगा

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गौतमबुद्धनगर : गौतमबुद्धनगर में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला कार्यशाला एवं मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, जनसहभागिता और घर-घर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 10 अगस्त से पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रभक्ति के अभियान से जोड़ें।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करे कि हर घर पर तिरंगा शान से लहराए।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, देवा भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, गीता सागर, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, धीर राणा, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, लोकेश त्यागी, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, महेन्द्र नागर, सुनील रावत, संजीव शर्मा, गजेन्द्र वाल्मीकि, महेश शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *