चोरी के सामान सहित दो चोर गिरफ्तार
अयोध्या।कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया इन दोनों चोरों को फटिक शिला रेलवे ब्रिज के पिलर के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान प्रशांत गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बिलारी भीटी भैंसहा थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती व नागेंद्र प्रताप शुक्ल आत्मज राजेंद्र प्रसाद शुक्ल निवासी बिलरवा पोस्ट खजुरार जिला बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के कई सामान बरामद किये।

