डीडीयू-जीकेवाई के प्रथम प्रशिक्षण दल का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या।डीडीयू-जीकेवाई के प्रथम प्रशिक्षण दल का भव्य स्वागत हुआ।इस मौके पर डॉ. वी. के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में डीडीयू-जीकेवाई के प्रथम प्रशिक्षण दल का उत्साहपूर्ण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम मे जिला समन्वयक चंद्रशेखर सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह अम्बेडकर नगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला समन्वयक चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षणार्थियों से भरी बस को अकबरपुर से प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना किया।प्रशिक्षण केंद्र पहुँचने पर खुशी वर्मा, कंचन यादव, श्री संजीव जी एवं दिव्या ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पों के साथ आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेड सत्य देव श्रीवास्तव,संदीप सिंह, विपिन, आशा, राज, ऋचा सहित पूरी टीम उपस्थित रही। इस संबंध में कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड सत्यदेव श्रीवास्तव ने बताया कि यह 3 माह का आवासीय प्रशिक्षण भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को आवास (हॉस्टल), भोजन, यूनिफॉर्म, पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर बनाना है। सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ

