सई नदी में युवती ने लगाई छलांग लाश बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सई नदी में युवती ने लगाई छलांग लाश बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जौनपुर, 5 अगस्त। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती के छलांग लगाने की आशंका के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर युवती की साइकिल और चप्पल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
डीह जहाँनिया गांव निवासी मुन्ना लाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति (19) के सई नदी में कूदने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बरगुदर पुल पर पहुंच गए। पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल मिली, जिसके आधार पर नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सिकरारा थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से सई नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू कराया गया। नदी के दोनों किनारों पर भी तलाशी ली जा रही है।
ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस-प्रशासन के साथ राहत एवं खोज अभियान में सहयोग किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में छलांग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की संयुक्त टीम लगातार सई नदी में तलाश अभियान चलाया काफी देर बाद लड़की का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *