सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी द्वारा SRNTH 3.0 का भव्य शुभारम्भ — 30 अगस्त को NDA एवं CDS अभ्यर्थियों के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय मॉक परीक्षा

सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी द्वारा SRNTH 3.0 का भव्य शुभारम्भ — 30 अगस्त को NDA एवं CDS अभ्यर्थियों के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय मॉक परीक्षा

लखनऊ, 5 अगस्त 2026

देश के अग्रणी रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में से एक सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने अपने गौरवशाली पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी कीर्ति चक्र (P) की याद में, आज शिशिर रामेश्वर नेशनल टैलेंट हंट एग्जामिनेशन (SRNTH 3.0) के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारम्भ किया।

30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा NDA एवं CDS अभ्यर्थियों को वास्तविक UPSC परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करेगी तथा उन्हें पूरे देश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के बीच अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर देगी।

पिछले दो सफल संस्करणों के बाद SRNTH 3.0 इस वर्ष और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के हजारों अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

इस वर्ष SRNTH 3.0 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आकर्षक पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति योजना है। सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने मेधावी अभ्यर्थियों के लिए ₹1.72 लाख के नकद पुरस्कारों के साथ-साथ 100% छात्रवृत्ति की घोषणा की है, ताकि योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अधिकारी बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हो सके।

घोषित पुरस्कार इस प्रकार हैं—

• प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 नकद, साथ में Written Examination Coaching हेतु 100% छात्रवृत्ति, SSB Interview Preparation हेतु 100% छात्रवृत्ति तथा Complete Study Kit।

• द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 नकद, साथ में Written Examination Coaching हेतु 100% छात्रवृत्ति, SSB Interview Preparation हेतु 100% छात्रवृत्ति तथा Complete Study Kit।

• तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 नकद, साथ में Written Examination Coaching हेतु 100% छात्रवृत्ति, SSB Interview Preparation हेतु 100% छात्रवृत्ति तथा Complete Study Kit।

नकद पुरस्कारों के अतिरिक्त, सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने SRNTH 3.0 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 500 तक स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए www.centuriondefenceacademy.com विजिट करे | इन अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, सुव्यवस्थित तैयारी एवं विशेषज्ञ मेंटरशिप प्राप्त हो सके। इस पहल का उद्देश्य देशभर के मेधावी एवं समर्पित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के उनके सपने को साकार करने में सहयोग देना।

यह परीक्षा केवल एक मॉक टेस्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जहाँ विद्यार्थी वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियों में स्वयं को परख सकेंगे, अपनी कमजोरियों की पहचान करेंगे तथा आगामी UPSC NDA एवं CDS परीक्षा के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर सकेंगे।

SRNTH 3.0 की प्रमुख विशेषताएँ

• NDA एवं CDS अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की MOCK प्रतियोगिता।

• नवीनतम UPSC परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्र।

• वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण।

• हजारों अभ्यर्थियों के बीच ऑल इंडिया रैंक (AIR)।

• परीक्षा के उपरान्त विस्तृत विश्लेषण।

• देश के प्रतिष्ठित रक्षा विद्यालयों एवं संस्थानों की सहभागिता।

• मात्र ₹99 पंजीकरण शुल्क।

• परीक्षा तिथि – 30 अगस्त 2026

• पंजीकरण की अंतिम तिथि – 25 अगस्त 2026

इस अवसर पर सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी के CMD एंड CHAIRMAN श्री शिशिर दीक्षित ने कहा—

“SRNTH केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि उन युवाओं के सपनों को दिशा देने का माध्यम है जो भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक sincere अभ्यर्थी को वास्तविक UPSC परीक्षा से पहले राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को परखने का अवसर प्रदान करना है और उनके परफॉरमेंस के आधार पर उनको इस करियर के लिए स्कालरशिप और कैश प्राइज के माध्यम से ENCOURAGE करना है जिससे अच्छे विद्यार्थी इस करियर की तैयारी से वंचित न रहे | हमें विश्वास है कि SRNTH 3.0 हजारों युवाओं के आत्मविश्वास और सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।”

पंजीकरण के लिए स्कैन करे

 

• पंजीकरण शुल्क: ₹99 मात्र

• परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026

• अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026

सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी देशभर के सभी NDA एवं CDS अभ्यर्थियों से इस राष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा का हिस्सा बनने और भारत के भावी सैन्य अधिकारियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान करती है।

जय हिन्द!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *