मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्बन जौनपुर के चाचकपुर में डॉ0 प्रेम चंद्र के नेतृत्व में एवं उमरपुर में डॉ0 नाज़िया परवीन के नेतृत्व में तथा ब्लॉक जलालपुर के त्रिलोचन में डॉ0 शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
चाचकपुर में 18 संभावित लोगों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड का टेस्ट हुआ जिसमें से कोई भी धनात्मक नहीं पाया गया, उमरपुर में 21 लोगो की मलेरिया डेंगू टाइफाइड की जांच हुई वहां भी कोई धनात्मक नहीं मिला, त्रिलोचन स्वास्थ्य शिविर में 27 लोगों की जांच हुई जिसमें से 1 व्यक्ति टाइफाइड धनात्मक मिला, जिसके उपचार हेतु दवा दे दी गई। इसी के साथ चाचकपुर और उमरपुर में जल जमाव वाले स्थलों पर एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, क्षेत्रीय आशा द्वारा फीवर सर्वे, डेंगू मलेरिया के पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा आदि गतिविधियां संपादित कराई गई। जन समुदाय से अपील की गई कि वे अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं। बुखार हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर निःशुल्क जांच उपचार कराएं। बुखार में देरी पड़ेगी भारी। स्वास्थ्य शिविर में मलेरिया फाइलेरिया ऑफिस से सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार प्रभाकर, फाइलेरिया निरीक्षक अभिषेक सोनकर, दीपक सिंह, क्षेत्रीय आशा आदि स्टाफ उपस्थित रहें।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

