🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳वंदे मातरम🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
गीतांजलि जौनपुर’ ने स्वाधीनता दिवस पर झंडारोहण कर देश की आज़ादी आंदोलन में जौनपुर के शहीदों को किया नमन्…
80वें स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर गीतांजलि जौनपुर मुख्यालय बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर जौनपुर परिसर में संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह और महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया और उसके पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर वंदे मातरम और राष्ट्रगान गया तत्पश्चात संस्था के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय डॉ ब्रह्मेश शुक्ला जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया !!
और वक्ताओं की श्रृंखला में संस्था के मार्गदर्शक मंडल सदस्य श्री चंद्र प्रताप सोनी जी ने देश की आजादी में शहीद हुए शहीद जौनपुर के शहीदों को नमन एवं वंदन किया!!
पूर्व संरक्षक शशि कुमार श्रीवास्तव गुड्डू भैया ने देश के लोकतंत्र की रक्षा और समृद्धि की चर्चा करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की !!
संस्था पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी जी ने देश की आजादी पर अपने विचार व्यक्त किया और आने वाले समय में युवाओं को आगे आने की प्रेरणा दी और लोगों ने स्वाधीनता दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया!!
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने आजादी के आंदोलन में शहीद हुए शहीदों के योगदान को विस्तार से बताते हुए सादर नमन वंदन किया और स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी!!!!
और इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत अंबुजा नंद जी महाराज, श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, गौतम सोनी ,विवेक प्रताप सेठी ,कार्यक्रम संयोजक रूपनारायण माली , गोपाल दास विश्वकर्मा, अमरीश पांडे ,प्रेम दर्शन विश्वकर्मा ,अमित सैनी ,मनोज विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, अमित सोनी ,उत्कर्ष शाह ,अमित गुप्ता, दम साहू ,ऋषभ सैनी ,रमन सेठ ,संतोष साहू, श्याम बाबू सेठ, रामप्रसाद सेठ ,रमेश चंद पांडे दिलीप विश्वकर्मा ,विनय सेठ और गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित रहे!!
और छोटे-छोटे बच्चों का स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह देखने को ही मिला हाथों में तिरंगा लेकर घूमते रहे! !
जय हिंद! जय भारत!! वन्देमातरम्!!!

