अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
नगर के राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान आई0टी0आई0 के विशाल सभागार में यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष रत्ना सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराज मनीष दास उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का कुशल संचालन शहर के वरिष्ठ कवि एवं शायर रामानन्द सागर ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ से आए अयोध्या धाम के संरक्षक अनूप तोलानी जी और इनोवेशन फॉर चेंज संस्था की संरक्षिका कंचन तोलानी जी ने किया।सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया ,ततपश्चात मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष रत्ना सिंह का माल्यार्पण संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा ने और विशिष्ट अतिथि महराज मनीष दास का माल्यार्पण संजय महिंद्रा ने करके उन्हें अंग वस्त्र,पुष्प गुच्छ,और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।संस्था द्वारा कार्यक्रम में आए कुछ विशेष व्यक्तित्व जनों और समाजसेवियों का सम्मान पटुका व स्मृति चिन्ह देकर किया गया ।सम्मान समारोह के बाद गीत संगीत और नृत्य की त्रिवेणी बही। कार्यक्रम की शुरुआत यश म्यूजिकल ट्रस्ट के बच्चों द्वारा गणेश वंदना से हुई जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।ततपश्चात वरुण कनौजिया का गायन साँसों की माला से हुआ ऑर्गन पर राजेश कुमार पांडे और नाल पर बाल गोपाल तथा कोरस में गगन और दिव्यांशु ने साथ दिया।फिर बच्चों ने देश भक्ती गीत वंदे मातरम गीत पर समूह नृत्य पेश करके दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।उसके बाद छोटा बालक ने हनुमान चालीसा पर नृत्य करके लोगों को चकाचौंध कर दिया तालियां लगातार बजती रही।फिर एक समूह नृत्य राम जी स्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा।अंतिम प्रस्तुति प्रकृति यादव का लोक गायन रहा जिन्होंने कई भजन प्रस्तुत किया। संस्था के सदस्य सदस्यों सुर्मिष्ठा मित्रा, आशीष कौर, नीलम श्रीवास्तव, विनोद कुमार भारती ,रत्ना जयसवाल ,आकाश गुप्त, देव मित्रा द्वारा सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संजय महिंद्रा ,अनीता सिंह ,सवेरा संस्था के आचार्य शिवेंद्र, शैलेंद्र पांडे, राजेश चौबे, एस बी सागर, अजय मौर्य ,तुलसी ,संदीप मध्यान्, संजय पांडे, कैलाश लखमानी आदि बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। संस्था द्वारा कार्यक्रम के सभी बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया।अंत मे संस्था के संस्थापक व अध्यक्षा संगीता आहूजा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका अभिवादन किया।

