अयोध्या। हर साल की भांति इस साल भी कोरोना की गाइडलाइन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हुए टटशाह मस्जिद चौक से मोहम्मद साहब की जन्मदिन के मौके पर जुलूसए मोहम्मदी निकाला गया जिसमें टाटशाह मस्जिद के इमाम व कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे जगह जगह जुलूसए मोहम्मदी का स्वागत भी किया गया वही रिकाबगंज चौराहे पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अमल गुप्ता ने अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया के साथ मिलकर जिला महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले जुलूसए मोहम्मदी का स्वागत किया और आपस में भाईचारे का संदेश दिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष आसिफ अंसारी, महामंत्री मोनू मिर्जा व शगुन उपाध्यक्ष नफीस ,मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे,

