जिलाधिकारी ने सीएचसी व पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सीएचसी में ओपीडी की संख्या पर जताया नाराजगी, जारी किया कारण बताओ नोटिस
दो माह में सुधार न होने पर कार्रवाई की दिया चेतावनी

 

गोरखपुर/जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बुद्धवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा व पीएचसी सरदार नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पर अनेक कमियां मिलीं। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक सहित वहां के सभी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। तथा दो माह में सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। वहीं पीएचसी सरदारनगर के निरीक्षण में वहां सब कुछ ठीक मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को शाबासी भी दिया।
बुधवार को सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने निकले डीएम विजय किरण आनन्द ने सरदारनगर पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां कोविड टीकाकरण की स्थिति,ओपीडी,प्रसव केंद्र और प्रतिदिन किए जाने वाले प्रसव की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, दस्तक अभियान, आयुष्मान योजना आदि का जांच किया। सब कुछ ठीक मिलने पर संतुष्ट होकर डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिओम पांडेय को शाबासी दिया। तथा यहां ओपीडी की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम सीएचसी चौरी चौरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी की स्थिति को देखकर नाराजगी जताया और कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक की लीडरशिप ठीक नहीं है। डीएम ने सभी डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने यहां एक्सरे कक्ष, कोविड वार्ड, जनरल वार्ड, पीआईसीयू वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीआईसीयू वार्ड में लगे सिस्टम को चालू कराकर देखा और निर्देश दिया कि इस तरह की व्यवस्था कोविड वार्ड में भी किया जाए। पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्था ऐसी रखी जाए कि इलाज के लिए लोगों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बच्चों से सम्बंधित दवाओं की उपलब्धता के बारे में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर के.पी.यादव से जानकारी लिया। डीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीएचसी पर ओपीडी, आईपीडी,राष्ट्रगत कार्य, आशा और एएनएम के कार्य असंतोष जनक पाए गए हैं। एएनएम की मॉनिटरिंग में भारी कमियां पाई गयी हैं। यहां के सभी कार्य असंतोषजनक पाए गए हैं। यहां के सभी डॉक्टरों को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। दो माह के अंदर यदि सुधार नहीं होता है तो सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी की संख्या को किसी भी हाल में बढ़ाना होगा। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत जनता तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा। सरदारनगर पीएचसी पर हो रहे जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए बीडीओ सरदारनगर को निर्देश जारी किया। और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिया। सीएचसी पर सर्जन न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सर्जरी के लिए जिले पर तमाम सरकारी सुविधाएं उपलब्ध है। वहां लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि यहां भी सर्जन की तैनाती की जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय एडीशनल सीएमओ डॉ.एस.एन.त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, ईओ जितेंद्र सिंह सहित अस्पताल का पूरा स्टाप मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *