विकास खंड ब्रह्मपुर का हाल,सात माह बाद भी नहीं मिला जन सूचना, मामला पंहुचा राज्य सूचना आयोग

डी के यू गोरखपुर मंडल प्रभारी आशुतोष चौधरी

चौरी चौरा तहसील झेत्र के विकास खंड ब्रह्मपुर में जन सूचना अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है।यहां सूचना पाने के लिए करीब सात माह का चक्कर लगाने के बाद भी सूचना नहीं मिल पा रहा है। मजबूर होकर लोगों को सूचना आयोग में जाना पड़ रहा है।
कुछ इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। ब्रह्मपुर गांव निवासी ललित मोहन त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर का दो बिन्दु पर सूचना प्राप्त करने के लिए 17, 3,2021 को खंड विकास अधिकारी, जन सूचना अधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र देकर सूचना मांगा और ब्लाक मुख्यालय पर जाकर खंड विकास अधिकारी से सूचना के मिलता भी था वहां आज कल कहकर टाल दिया जाता था। प्रार्थी 20, 7,2021 में पुनः एक खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सूचना न मिलने के सम्बन्ध में दिया जिस पर कार्यालय खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपुर पत्रांक ज सू अ ब्रह्मपुर 2021, 22 दिनांक 28,/7,/2021 श्री सुनील कुमार शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्रह्मपुर गोरखपुर लिखा पत्र हम प्रार्थी को रिसीव कराया गया। जिसमें लिखा गया है कि ललित मोहन त्रिपाठी उक्त अधिकारी से सम्पर्क कर सूचना प्राप्त कर लें उसके वावजूद आज तक सूचना प्राप्त नहीं हुआ। जिससे थक हारकर प्रार्थी दिनांक 2/,9/,2021 को सूचना आयुक्त उ प्र सूचना आयोग लखनऊ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर सूचना की मांग की। पुनः आज तक सूचना न मिलने पर प्रार्थी पुनः दोबारा प्रार्थना पत्र देकर सूचना की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *