आठ वांछित और एक वारंटी गिरफ्तार

आठ वांछित और एक वारंटी गिरफ्तार
टिकैतनगर से अपहृता सकुशल बरामद, 30 पर शांतिभंग की कार्रवाई
बाराबंकी। संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस ने 5/6 सितंबर को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी और आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 30 आरोपितों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। फतेहपुर पुलिस ने मु.अ.सं. 361/2026 में धारा 75(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित विजय कुमार जैन उर्फ निर्भय जैन निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया। वहीं दरियाबाद पुलिस ने मु.अ.सं. 209/2026 में वांछित बिस्सी उर्फ विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी बेलहरी को गिरफ्तार किया। जहांगीराबाद पुलिस ने मु.अ.सं. 204/2026 में धारा 87 बीएनएस के वांछित अंशराज निवासी बरेठी, थाना माती को गिरफ्तार किया। असंद्रा पुलिस ने भुलई पुत्र रजऊ, निवासी बेलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 एमएल के 18 पाउच में कुल 3.6 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टिकैतनगर पुलिस ने मु.अ.सं. 241/2026 से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभियान के तहत जिलेभर में वांछितों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *