(रायपुर) हरतालिका तीज पर कई ट्रेन रद्द, तीजहारिनों होगी परेशानी

(रायपुर) हरतालिका तीज पर कई ट्रेन रद्द, तीजहारिनों होगी परेशानी
रायपुर, 12 सितंबर (आरएनएस)। 14 सितंबर को महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए तीज का व्रत रखेंगी। तीज के व्रत से पहले छत्तीसगढ़ में कड़ू भात खाने की परंपरा है। इस बार महिलाएं 13 सितंबर रविवार को कड़ू भात खाकर तीज का व्रत शुरू करेंगी। सबसे अहम बात ये है कि तीजा मनाने महिलाएं अपने मायके जाती है। एक शहर में रहने वाली महिलाएं आसानी से अपने मायके जा सकती हंै, लेकिन दूर रहने वाली महिलाओं को ट्रेन या बस से अपने मायके जाना पड़ता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीज त्योहार के समय कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
रायपुर मंडल के उरकुरा रायपुर स्टोर डिपो के मध्य इंटरलॉकिंग काम के चलते 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेगी। रायपुर मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जो इस प्रकार है।
रद्द होने वाली गाड़ियां
13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर,गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, कोरबा-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द रहेंगी। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी. बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच भी रद्द रहेगी। गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी. गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेंगी। यदि आपके परिवार की महिलाएं तीजा पर मायके या कहीं यात्रा करने की योजना बना रही है तो ट्रेन लिस्ट जरूर देखें।
एसएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *