दीवानी न्यायालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं की हुई हत्या को लेकर उच्च न्यायालय गंभीर है। ऐसे में उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व जिला जज को पत्र भेजकर पूरे न्यायालय में आने जाने वाले अधिकारियों वादकारियों व अधिवक्ताओं की सघन चेकिंग कराए जाने का निर्देश जारी किया है।इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय के नेतृत्व में पुलिस पीएससी अन्य अधिकारियों द्वारा दीवानी न्यायालय के विभिन्न गेटो पर खड़े होकर न्यायालय परिसर में आने जाने वाले प्रत्येक वादकारी अधिवक्ता, अधिकारी कर्मचारियों की सघन चेकिंग की गई । साथ ही शासन से प्राप्त सख्त निर्देश के अनुसार असला को भी न्यायालय परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है इसकी भी चेकिंग की गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज जिला जज व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से वार्ता कर पूरे न्यायालय परिसर में आने जाने वाले अधिकारियों अधिवक्ताओं अधिकारियों कर्मचारियों की चेकिंग की गई है जिससे न्यायालय परिसर में कहीं कोई अपनी घटना ना घटे साथ ही जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया है मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं असलहे भी न्यायालय परिसर में लेकर जाने पर रोक है इसका भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है यदि कोई शस्त्र लेकर अंदर जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *