राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को भेजा पत्र

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद नेशनल वॉलिंटियर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने डी एम मुजफ्फरनगर को भेजे पत्र में कहा है कि जिला अधिकारी
जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश आपको सादर अवगत कराना है कि श्री लियाकत (प्रधान) पुत्र स्व० नानू ग्राम न्यामु ब्लॉक चरथावल तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर उ० प्र० के है, जिन्होंने दिनांक 12-10-2021 को संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलिंटियर भाजपा० में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया था, परन्तु एक प्रमुख मीडिया चैनल के माध्यम एवम कुछ मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञात हुआ है कि श्री लियाकत (प्रधान) का अपराधिक इतिहास है तथा वह जिला बदर है संगठन ऐसे किसी भी सदस्य को अपनी सदस्यता प्रदान नहीं करता है। जिससे पार्टी व संगठन की छवि धूमिल हो, उक्त के चलते श्री लियाकत (प्रधान) को उनकी सदस्यता एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से पद मुक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *