‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ ने रचा इतिहास, 24 दिन में 300 करोड़ कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म
अभिनेता निविन पॉली और मामिथा बैजू की फिल्म ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के महज 24 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म लगातार सिनेमाघरों में मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ ने मलयालम सिनेमा में सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ‘लोका अध्याय 1: चंद्राÓ ने 45 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं, ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ ने यह उपलब्धि महज 24 दिनों में हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
फिल्म की तेज रफ्तार कमाई ने मलयालम सिनेमा की व्यावसायिक क्षमता को एक बार फिर साबित किया है। खास बात यह है कि फिल्म को न केवल केरल, बल्कि देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ ने केरल में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने ‘एल2: एम्पुरानÓ के रिकॉर्ड को महज 17 दिनों में पीछे छोड़ दिया।
फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई और दर्शकों के बीच लोकप्रियता को देखते हुए इसके आने वाले दिनों में और नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिटÓ की सफलता को इस साल मलयालम सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म ने कम समय में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर न केवल नया व्यावसायिक मानक स्थापित किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि मजबूत कहानी और दर्शकों की पसंद के दम पर क्षेत्रीय भाषा की फिल्में वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
निविन पॉली और मामिथा बैजू अभिनीत इस फिल्म की ऐतिहासिक कमाई ने मलयालम फिल्म उद्योग में उत्साह बढ़ा दिया है। आने वाले समय में फिल्म का अंतिम कारोबार कितना पहुंचता है, इस पर अब फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों और दर्शकों की नजरें टिकी हैं।
००

