अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाये जाने पर शुभकामना एवं बधाई दी।
महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ,हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह उर्फ बजरंग सिंह,महिला सभा जिलाध्यक्ष रजनी सिंह,जिला महामंत्री रेनू सिंह, जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद, महानगर अध्यक्ष मुकेश निषाद रेड्डी,जिला संगठन मंत्री हेमंत निषाद, सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं ने यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज को मिली इस नई जिम्मेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि जूना अखाड़ा हिन्दू समाज को हिंदुत्व की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभा सकेगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की पहल पर जूना अखाड़े के महामंत्री स्वामी हरि गिरी जी महाराज ने बुधवार को यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज को अपना शिष्य बनाकर उनका महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।

