बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा, की धीमी शुरुआत, ‘वाइब ने छोड़ा पीछे, महज 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने छापे 316 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा की धीमी शुरुआत, ‘वाइब ने छोड़ा पीछे, महज 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने छापे 316 करोड़
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी अपराध-रोमांचक फिल्म ‘दायराÓ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर और मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पर्दे पर नजर आई है। बड़े सितारों और चर्चित निर्देशक के बावजूद फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही।
बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘दायराÓ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 90 लाख रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार को फिल्म के देशभर में 2,238 शो रखे गए थे, लेकिन हिंदी संस्करण में दर्शक उपस्थिति करीब 11.65 प्रतिशत ही रही। फिल्म को हिंदी और मलयालम दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। हालांकि पहले दिन फिल्म की अधिकांश कमाई हिंदी संस्करण से हुई, जबकि मलयालम संस्करण का कारोबार काफी सीमित रहा।
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंशÓ का प्रदर्शन चर्चा में है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान हनुमान के अंश और उनकी शक्तियों से प्रेरित कहानी पर आधारित है। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कम लागत के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंशÓ भारत में अब तक करीब 248.38 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार 316.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की इस मजबूत पकड़ का असर भी नई रिलीज फिल्मों के कारोबार पर दिखाई दे रहा है।
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायराÓ के साथ कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइबÓ भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन ‘वाइबÓ ने भारत में करीब 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो ‘दायराÓ की कमाई से अधिक रहा।
‘वाइबÓ की कहानी दो दोस्तों हार्दिक और बग्स के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अनजाने में एक बड़ी आतंकी साजिश में फंस जाते हैं और इसके बाद कहानी रोमांचक घटनाक्रम के बीच आगे बढ़ती है। फिल्म में कुणाल खेमू ने हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव ने बग्स की भूमिका निभाई है।
वहीं, प्रीति जिंटा फिल्म में एक सख्त कमांडिंग अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। अब आने वाले दिनों में ‘दायराÓ और ‘वाइबÓ के कारोबार में कितना सुधार होता है, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और सप्ताहांत की कमाई से तय होगा।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *