(जशपुरनगर) प्रयास विद्यालय में 11वीं में प्रवेश का मौका

(जशपुरनगर) प्रयास विद्यालय में 11वीं में प्रवेश का मौका
गणित-विज्ञान संकाय की 4 सीटों के लिए चयन परीक्षा 25 सितंबर को
जशपुरनगर, 21 सितंबर (आरएनएस)। शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा, जशपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं गणित-विज्ञान संकाय की रिक्त 4 सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
चयन परीक्षा 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा में होगी। रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति बालक के लिए 1, अनुसूचित जाति वर्ग के बालकों के लिए 2 तथा सामान्य वर्ग के बालक के लिए 1 सीट शामिल है।
प्रवेश के इच्छुक छात्र 25 सितंबर तक विद्यालय कार्यालय से कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जशपुर अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
०००००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *