बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने बिगाड़ा दायरा और वाइब का खेल, डालें कमाई पर नजर
बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंशÓ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस जीवनीपरक फिल्म ने प्रदर्शन के 46 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके बावजूद फिल्म की प्रतिदिन की कमाई में मजबूती बनी हुई है। फिल्म की लगातार कमाई का असर हाल में रिलीज हुई करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायराÓ तथा कुणाल खेमू की ‘वाइबÓ पर भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म कारोबार के आंकड़े उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंशÓ ने प्रदर्शन के 46वें दिन 4.90 करोड़ रुपये की कमाई की। यह 45वें दिन की 4.15 करोड़ रुपये की कमाई से अधिक है। लगातार दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी से फिल्म के कारोबार में आगे भी मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म का भारत में अब तक का शुद्ध कारोबार 280.93 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की दिशा में बढ़ रही है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का सकल कारोबार 366.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत ‘दायराÓ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म प्रदर्शन के पांचवें दिन महज 50 लाख रुपये ही कमा सकी। इसके साथ ही इसका कुल कारोबार बढ़कर 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को दर्शकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण इसकी कमाई में खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है।
वहीं, कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइबÓ ने प्रदर्शन के पांचवें दिन थोड़ी बढ़त दर्ज की। फिल्म ने इस दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल संग्रह 9.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, फिल्म की कमाई भी ‘हनुमान अंशÓ की तुलना में काफी पीछे है।
अब इन फिल्मों के कारोबार के सामने एक और चुनौती आने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वनÓ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नई फिल्म के प्रदर्शन के बाद मौजूदा फिल्मों के कारोबार पर कितना असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
००

