अयोध्या।जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने अयोध्या जिले का पदभार संभाल लिया।प्रेस से मुखातिब श्री कुमार ऑ
परेशन कायाकल्प के जरिए जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य की तस्वीर बदलने की अपनी अनूठी पहल जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बरेली जिले के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की थी को अयोध्या में भी लागू करके इसे विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। कोविड-19 के समय बरेली जिले में किए गए उत्कृष्ट कार्य जिसे देश के पीएम ने भी सराहा है स्वास्थ्य सुविधाओं को यहां भी बेहतर ढंग से लागू करने की इच्छा जताई। जिले के ग्राम प्रधानों एवं सचिवो के सहयोग से जिले के परिषदीय विद्यालय आंगनबाड़ी आदि को बेहतर ढंग से कायाकल्प करके स्वच्छ वातावरण मे शिक्षा देने के अपने संकल्प को दोहराया। जिलाधिकारी ने श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेहतर ढंग से विकसित करके विश्व के पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए सभी का सहयोग लेकर करने की बात कही।यहां रोजगार की अपूर्व संभावना विकसित करने सर्विस सेक्टर को अयोध्या में स्थापित करके उसे ऐसा बनाने जिससे अयोध्या जो एक बार आए बार बार देखने आए।अयोध्या को विकसित करने के लिए सभी से बेहतर समन्वय स्थापित करके सरकारी योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता में डिप्टी डायरेक्टर मुरलीधर सिंह सहायक अवधेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

