कला शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा का संगम बनी कला आचार्य प्रदर्शनी-2026

कला शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा का संगम बनी कला आचार्य प्रदर्शनी-2026

प्रयागराज। कला आचार्य प्रदर्शनी 2026 लखनऊ/प्रयागराज क्षेत्र का तीन दिवसीय आयोजन राज्य ललित कला अकादमी परिसर स्थित लाल बारादरी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी का आयोजन कला निकेतन सोसाइटी, उ.प्र.एवं आर्टिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उ.प्र.विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति अनूप कुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की पूर्व कुलपति प्रो. पूर्णिमा पाण्डेय विशिष्ट अतिथि तथा राज्य ललित कला अकादमी उ. प्र.के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा कार्यक्रम अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि कला अध्यापक समाज के मार्गदर्शक होते हैं।

आमंत्रित वरिष्ठ आचार्य कलाकारों में प्रो.उमेश सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, प्रो.सुनील सक्सेना, मोहम्मद शकील, अकादमी सदस्य कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा एवं सिंंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *