भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगरा खंड शिक्षक सदस्य विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से आज *हरि किशोर तिवारी* द्वारा आगरा कमिश्नरी में नामांकन किया गया।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित कटकोरी टोल पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षक/
कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने
तिवारी जी के काफिले को रोककर भव्य स्वागत किया।
आगरा/03 अक्टूबर
विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक सदस्य पद हेतु
इं हरिकिशोर तिवारी ने आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन आगरा कमिश्नरी में किया।
तिवारी जी के इटावा से आगरा पहुंचने पर प्रतापपुर चौराहे
राममन्ना ग्राउंड सैकडों की संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए।
नामांकन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री पंकज चौधरी , श्री रामप्रताप क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पुरन पाल , क्षेत्र प्रभारी श्रीमती गीता शाक्या, मंत्री गण, एस पी सिंह बघेल ,उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , मंत्री बेबी रानी मौर्य, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा कई वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक, वर्तमान सांसद और पूर्व सांसद, आगरा के महापौर के अलावा , इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी 12 जिलों के पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में
एक जनसभा आयोजित हुई।
इससे पूर्व इं हरि किशोर तिवारी का काफिला इटावा में नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स से शुरू हुआ , इटावा ज़िले से संबंधित होने के कारण वहां से लगभग 500 गाड़ियों का काफिला सुबह 8 बजे निकला, काफिले में इटावा के ज़िला अध्यक्ष, विधायक ,सांसद पूर्व सांसद सभी के साथ उन्हें नामांकन जुलूस में शामिल रहे। नामांकन के समय अन्नू गुप्ता जिला अध्यक्ष इटावा पर्यवेक्षक के रूप में साथ मे मौजूद रहे।
रास्ते मे सुबह करीब 9 बजे
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित कटकोरी कट पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षक/
कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने
तिवारी जी के काफिले को रोककर भव्य स्वागत किया।

