जेल में सब कुछ सामान्य नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान
जौनपुर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा शनिवार दोपहर जिला जेल का औचक निरीक्षण किया किया गया ।करीब आधे घंटे तक जेल में निरीक्षण अभियान चला । इस दौरान जेल में अफरा-तफरी मची रही। अचानक जेल में हुई छापेमारी से हड़कम मच गया। निरक्षण के दौरान जिले के अन्य थानों की फोर्स पीएससी शहर कोतवाल अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे ।जेल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जेल के अंदर सब कुछ ठीक है। सभी बैरकों की जांच की गई कही कोई कमी नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि यह चेकिंग हर महीने में एक बार किया जाता है।आज इसी क्रम में जेल के अंदर बैरक से लेकर किचन तक की तलाशी ली गई।सभी चीजें व्यवस्थित मिली और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

