जौनपुर चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात चन्दवक पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 800 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि एक मौके से फरार हो गया है पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के नेतृत्व में जमानती अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा अभियुक्त मौजम अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी बैरीडीहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ को स्कॉर्पियो गाड़ियों के साथ गोमती नदी पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान गाड़ी से लगभग 800 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत चंदवक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को पकड़ा गया जिसमें 800 किलो प्रतिबंधित मास पाया गया साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है जबकि एक भागने में सफल रहा है दोनों अभियुक्त आजमगढ़ के हैं। जो मांस लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। दोनों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

