खब्बू की रिहाई के लिए लगातार हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

अमानीगंज-अयोध्या। सजा पाकर जेल में बंद गोशाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की शीघ्र रिहाई के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में चल रहे पूजा पाठ के कार्यक्रम मे गुरुवार को प्राचीन स्थल बाबा गहनाग देव पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्र व संदीप तिवारी ने सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। अनुष्ठान में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के ग्रहों की शांति एवं रिहाई की प्रार्थना की। इसके पूर्व बुधवार को अमरगंज बाजार के मुड़कटी स्थित हनुमान मंदिर पर समाजसेवी भवानी फेर मिश्र के नेतृत्व में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ था। और शुक्रवार को शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जय हिंद सिंह व शिक्षक दीनानाथ शुक्ला के नेतृत्व में मूर्तिहन भवानी मंदिर पर सायं 3:00 बजे से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम का आयोजन होगा।
       इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेश ओझा , शीतला बाजपेई  बंशीधर द्विवेदी, भवानी फेर मिश्र, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बब्बन शुक्ला, एडवोकेट लल्लू तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, अखिलेश पांडे, विनय सिंह राणा, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, राजेश उपाध्याय, रामनगर अमावा सूफी प्रधान प्रतिनिधि संतोष पूर्व प्रधान विष्णु सिंह, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *