अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा 14 कोसी परिक्रमा में लगाये गये मजिस्ट्रेटो, पुलिस अधिकारियों आदि की रामकथा संग्रहालय (नयाघाट) में की गई बीफ्रिंग। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने ड्युटी क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर लें तथा कोई समस्या हो तो उसका समाधान भी कर लें। मेले के सफल आयोजन के लिए केन्द्रीय मेला नियंत्रण कक्ष रामकथा संग्रहालय अयोध्या में बनाया गया है जिसका दूरभाष-05278-232046/9120989195 है।और परिक्रमा कार्तिक मेला व्हाटसअप ग्रुप नम्बर 9454402642 है।

