अयोध्या(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता अयोध्या)।प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोशियेशन के चिकित्सको द्वारा अयोध्या में हमेशा की तरह होने वाले 14 कोसी परिक्रमा मेला में फ्री चिकित्सा कैंप रामनगर तिराहे पर लगाया गया।सूत्र के मुताबिक इस चिकित्सा कैंप का आयोजन शहर के इस पैथी के सम्मानित डॉक्टर एस के पांडे के क्लीनिक पर संपन्न हुआ।जिसमें चौदह कोसी परिक्रमा में आये दूर दराज से हजारों की संख्या में आये,महिलाओ,युवाओ व बच्चो के साथ साथ बुजुर्गो जो कि चोटिल व दर्द से करा रहे थे उन हजारों भक्तों का निस्वार्थ भाव से चिकित्सकों के द्वारा सेवा दी गई।जहां पर इन चिकित्सकों द्वारा इस मौके पर आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं का निःशुल्क इलाज कर बहुत ही परोपकार कार्य करते दिखे।वहीं दूसरी तरफ इस कार्य से संतुष्ट होते हुये हजारों श्रद्धालुओं ने इन चिकित्सको के प्रति आभार जताते हुए इन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर बी आर वर्मा,डाक्टर राम जी सैनी,डॉ अजय तिवारी,डॉ रणजीत सिंह डॉक्टर सुधीर मौर्य डॉक्टर सुधीर पांडे डॉ गौतम डॉक्टर ए पी सिंह मनोज सैनी सहित कई चिकित्सकों ने इस मौके पर आने वाले भक्तों का सेवा कर उन्हें रोग मुक्त किया।

