चकरोड की पैमाइश व पटाई न होने से ग्रामीण परेशान

रूदौली-अयोध्या। तहसील  क्षेत्र के एक गांव में लेखपाल द्वारा पैमाइश चकरोड की पैमाइश न करने से चकरोड की पटाई का काम रुका हुआ है।ग्राम प्रधान ने चकरोड की पैमाइश की शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को दिया है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बारी की प्रधान कृष्णावती में शिकायती पत्र देते हुए कहां है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत चंदर धोबी के खेत से अशोक के खेत तक चकरोड पटाई का काम स्वीकृत है और मास्टर रोल भी निकल चुका है परंतु पिछले 10 दिन से लेखपाल द्वारा चकरोड की पैमाइश न करने से चकरोड पटाई का काम अधर में लटका हुआ।प्रधान ने यह भी कहा कि चकरोड़ पटाई न होने से मजदूरों का काम भी बाधित है लेखपाल वेद प्रकाश से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया की घरौनी का काम चल रहा है इस कारण अभी 10 दिन और पैमाइश नहीं हो पाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने लेखपाल को तत्काल पैमाइश के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *