भव्य श्री रामलीला कार्यक्रम में बीती रात्रि सीता हरण की हुई प्रस्तुति

रुदौली-अयोध्या। विकासखंड रुदौली के ग्राम सभा सरैठा में लीला के सातवें दिन ग्रामीण कलाकारों द्वारा खरदूषण वध व सीता हरण की प्रस्तुति की गई। जिसमें इलाकाई लोग काफी मात्रा में पहुंचे कार्यक्रम का आनंद लिया तथा कार्यक्रम को देखकर लोग भावविभोर हुए। कार्यक्रम में कई बड़े चेहरे भी उपस्थित हुए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नरेश गुप्ता, सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्कर यादव, बहुजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी शहरयार, युवा नेता समीर खान, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा, युवा प्रधान प्रतिनिधि नरौली अमरनाथ यादव, इंजीनियर मुस्ताक सहित तमाम लोग कार्यक्रम में पहुंचे। सभी आगंतुकों का आदर्श श्री रामलीला समिति सरैठा के अध्यक्ष पत्रकार नितेश सिंह ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर सभी मेहमानों का स्वागत किया। तथा कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम कर रहे समस्त कलाकारों की सराहना भी की। कार्यक्रम के संचालक दीपक सिंह ने बताया आज रात्रि भगवान श्री राम व सुग्रीव मित्रता की भव्य प्रस्तुति की जाएगी तथा उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को देखने की अपील की। उन्होंने बताया हमारे कार्यक्रम का ऑनलाइन समाचार अयोध्या बेब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण भी होता है जो भी भाई बंधू कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं वह लाइव के माध्यम से भी कार्यक्रम देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *