नगर पंचायतों में गलियों की कच्ची सड़कों को बनाया जाए पक्की- जिलाधिकारी

 

गोरखपुर/जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में नगर पालिका/नगर पंचायत ईओ के साथ बैठक कर नगर पालिका और नगर पंचायत के गली मोहल्लों में कच्ची सड़कों को पक्की सड़क विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने से पूर्व बनाया जाए जिससे बरसात होने पर ग्रामीणों को आवागमन के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए साथ में ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को नगर पंचायत में उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति एवं जल की स्वच्छता, जल की लिकेजेज की रोकथाम एवं करो की वसूली आदि के कार्याे पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने पंचायत में सफाई नायकों/सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति,जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं निर्माण कार्या का निरन्तर निरीक्षण करेगें तथा पंचायत में उत्पन्न जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि स्वच्छता सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है और सफाई व्यवस्था के प्रति अत्यन्त गम्भीर है। उन्होंने कहा कि सडकों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों एवं खुले स्थानों पर सफाई, नाले और नालियों की सफाई और कूडे तथा मलवे का निस्तारण नालियों से जनप्रवाह बाधित न हो, अविलम्ब मरम्मत कराना, मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आवश्यक दवाओं का छिडकाव, साथ ही नालियों एवं सीवर लाईन की सफाई, चूने एवं कीटनाशकों तथा एण्टी लार्वा के छिडकाव तथा फॉगिंग की व्यवस्था एवं अपशिष्ट प्रबन्धन की कार्यवाही अपने कुशल निर्देशन में सुनिश्चित कराएंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन नगर पंचायत के ईओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *