बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मांगी ये सुविधाएं

अयोध्या(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।जिले में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले बीडीसी सदस्यों ने विकास निधि और मानव अधिकारों के संबंध में जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा‌।इस मौके पर ज्ञापन सौप रहे बीडीसी सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से 10 लाख विकास निधि प्रतिवर्ष क्षेत्र के विकास के लिए मांग की।वही इस मौके पर उन्होंने 5 हजार मानदेय, 1500 रुपये मीटिंग होने पर मिलना चाहिए।इसके साथ ही साथ उनके परिवार की सुरक्षा के लिये लाइसेंस की प्राथमिकता दी जाये।वही कही भी आने जाने में दुर्घटना होने पर 10 लाख का जीवन बीमा मिलना चाहिये।इसके अलावा पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए।प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ ने मांग पूरी नहीं न होने पर आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष शुभेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *