उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज-2022 की घोषणा

 उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा 11 नवम्बर 2021 द्वारा हज-2022 की घोषणा हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा 01 नवम्बर 2021 को की गयी है उक्त हेतु गाइडलाइंस जारी किये गये है, जिसमें हज आवेदन फार्म केवल हज कमेटी ऑ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन व हज कमेटी आफ इण्डिया के मोबाइल एप के माध्यम से भरे जा सकेंगे, ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई0डी0 आवश्यक है जिस पर ओ0टी0पी0 आयेगा। ओ0टी0पी0 दर्ज करने पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होगा एवं आवेदन सम्भव होगा तथा आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा तदोपरान्त रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया जायेगा तभी प्रिंटआउट (पीडीएफ) निकाला जा सकेगा। सभी प्रापत्र जेपीजी/जेपीईजी फारमैट में होंगे। फोटोग्राफ का साइज 10 केबी से 100 केबी के चौड़ाई 100 से 148 फिक्सल रहेगा। प्रपत्रों का साइज 100 केबी से 500 केबी व चौड़ाई 570 से 795 फिक्सल रहेगा, आवेदन 01 नवम्बर 2021 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2022 तक किये जा सकेंगे, एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम पांच व न्यूनतम एक व्यस्क व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन हेतु 10 जुलाई 2022 को आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक न हो (अर्थात उनकी जन्मतिथि 10 जुलाई, 1957 से पूर्व न हो), रजिस्ट्रेशन शुल्क रू0 300 प्रति आवेदक की दर से वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन ई-पेमेण्ट से अथवा ऑफलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर हज कमेटी आफ इण्डिया के स्टेट बैंक खाता संख्या 35398104789 ‘HAJ PILGRIM PROCESSING FEE’  मे जमा कराया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदक के फोटो, जमा धनराशि की रसीद, पासपोर्ट की प्रथम व अन्तिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक/कैसल्ड चेक की प्रति वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना आवश्यक होगा, यदि जिन हज आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन/अपलोड करने में कठिनाई आ रही हो तो वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर/स्वयं सेवी संस्थाओं/राज्य हज समिति के कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते है इन स्थलों पर हज आवेदन ऑनलाइन करने व प्रपत्रों को अपलोड करने की निःशुल्क व्यवस्था है। हज आवेदन करते समय पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर 2022 तक होना अनिवार्य है तथा पासपोर्ट 31 जनवरी 2022 (हज आवेदन की अन्तिम तिथि) तक निर्गत होना आवश्यक है। आवेदन फार्म में अंकित आवसीय पता यदि पासपोर्ट में अंकित पते के समान है तो आवसीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है तो अन्य जिले या राज्य का है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र व गत 03 माह के बिजली/टेलीफोन बिल (लैण्डलाइन)/पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न किये जायेंगे तथा इन्हे वेबसाइट पर अपलोड भी किया जायेगा। बिना महरम श्रेणी की महिलाऐं जिनकी आयु आवेदन आवेदन के समय 45 वर्ष से कम अथवा 65 वर्ष से अधिक न हो व महिलाऐं अधिकतम 04 के ग्रुप में आवेदन कर सकती है। उन्हे Ladies without mehram कैटेगरी में रखा जायेगा। इस श्रेणी में जो महिलाऐं हज 2020 एवं हज 2021 में आवेदन कर चुकी है उन्हे इस बार आवेदन करने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क नही जमा करना होगा। बच्चे (इंफेण्ट) जिसकी आयु 15 अगस्त 2022 को 02 वर्ष से अधिक न हो वह एक ग्रुप में एक अथवा दो आवेदन कर सकते है उनकी निर्धारित धनराशि बाद में जमा की जायेगी। हज ओवदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के हेल्पलाइन नम्बर 022-2210 70 70 (100 लाईन्स युक्त) आटोमेटड इंफार्मेशन सेन्टर पर सम्पर्क कर सकते है अथवा उ0प्र0 राज्य हज समिति के सी0यू0जी0 नम्बरों 7310103531, 7310103536, 7310103537, 7310103538, 7310103541, 7310103543 एवं जिला हज ट्रेनर 9839890011 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *