अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष पर रुदौली में अमृत महोत्सव प्रारंभ हुआ । पहले दिन के कार्यक्रम में भारत माता पूजन एवम महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।अमृत महोत्सव समिति रुदौली के संयोजक राजकमल गुप्ता एवम सहसंयोजक श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , विद्याभारती , विश्व हिंदू परिषद , भारतीय जनता पार्टी , भारतीय जनता युवा मोर्चा एवम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवम अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा नगर के भैरोधाम स्थित रामलीला मैदान से नगर के विभिन्न मोहल्लों (नवाबबाजार , कटरा , टेढ़ीबाजार , खतराना , कोठी) से होते हुए राजकीय बालिका इंटर कालेज रुदौली में समाप्त हुई । नगर में विभिन्न जगहों पर आमजन द्वारा पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया।अमृत महोत्सव के उदघाटन सत्र का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अंकित शुक्ला , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल , कार्यक्रम संयोजक राजकमल यज्ञसैनी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक भीष्म नारायण गुप्ता व राजकीय बालिका इंटर कालेज रुदौली की प्रधानाचार्या आफरीन फातिमा ने भारत माता वा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अमृत महोत्सव के उदघाटन सत्र में मुख्य वक्ता अभाविप अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अंकित शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर आज महारानी लक्ष्मीबाई जयंती , गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व पर आज पूरे देश में एक साथ ही इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ है।आज हम उन अमर वीर बलिदानियों को याद करेंगे जो वामपंथियों की वजह से इतिहास के पन्नों में कही गुमनामी में खो गए आज का दिन उन अमर शहीदों के नाम समर्पित है । आज से यह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है आज से यह प्रतिदिन एक माह तक अनवरत विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में चलता रहेगा।जिसका समापन 16 दिसंबर को विजय पर्व के रूप में होगा । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या आफरीन फातिमा ने कहा कि सच्चे मायनों में यह आजादी तभी सार्थक होगी जब सभी युवा वर्ग एवम आने वाली पीढ़ियों को अपने अमर बलिदानियों के बारे में पूर्ण ज्ञान होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उदघाटन सत्र के समापन की घोषणा की।इस कार्यक्रम का संचालन आरएसएस नगर कार्यवाह उदयराज राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सत्यनामी एजुकेशनल सोसायटी के सभी बच्चे , समस्त स्टाफ , प्रधानाचार्य व प्रबंधक पूजा राजपूत , आरएसएस जिला सह संपर्कप्रमुख बृजेश वैश्य , विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह , सिद्धमान सिंह , शिवराम यज्ञसैनी , शेखर गुप्ता , विनय गुप्ता , श्याम जी वैश्य , नीलेश अग्रवाल , ऋषभ गुप्ता , अशोक कसौंधन , शिवम गुप्ता , वाचस्पति , मनीष मिश्र , संदीप नवीन शुक्ला व अन्य लोग उपस्थित रहे।

