सतहरिया- मुंगराबादशाहपुर नगर के चूड़ी गली में स्थित कार्यालय पर शुक्रवार देर शाम को महारानी लक्ष्मीबाई युवा ब्रिगेड के तरफ से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया गया|लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए उन्हे याद किया| भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि आज भले ही इस दुनिया में वीरांगना लक्ष्मीबाई नहीं है|किन्तु उनकी वीर गाथा हम देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हमेशा बना रहेगा|पंडित राधेश्याम दूबे ने कहा कि अब महिलाएं अबला नही सबला है उन्हे लक्ष्मीबाई के पदचिन्हों पर चलना चाहिए तभी उनका सुरक्षा के साथ कल्याण संभव है|समाज सेवी मुरलीधर गुप्त व शायर मोहम्मद फारूक ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत कर लोग का मनमोह लिया|संचालन सूरज विश्वकर्मा व जितेन्द्र गुप्त ने किया|मुख्य रूप से राजीव जायसवाल,राम किशन साहू, हिमाशू गुप्ता, अभय मोदनवाल, शुभम मौर्या, हरिशंकर बाबा जी, मनीष पाण्डेय, शुभम कुमार गुप्त, आदि थे|

