डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने किया निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)।जिलाधिकारी नीतीश कुमार के निर्देश में जनपद के समस्त निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का संबंधित खंड विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस मौके पर आश्रय स्थलों में पशुओं हेतु उपलब्ध भूसा-चारा, चुनी-चोकर, पानी, पशुओं के स्वास्थ्य ठंड से बचाव हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया।वही संबंधित सचिव एवं ग्राम प्रधान को अपने अपने से संबंधित आश्रय स्थलों में नियमित पर्याप्त मात्रा में भूसा- चारा, चुनी- चोकर की व्यवस्था सुनिश्चित रखने
पशुओ के पीने हेतु पानी की व्यवस्था सुरक्षित रखने के साथी ठंड के मौसम के दृष्टिगत पर्याप्त टीन शेड वह ठंड से बचाव हेतु शेड के चारों तरफ से आवश्यकतानुसार बोरे/तिरपाल/टाट -पट्टी आदि के द्वारा बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।इस दौरान दिन के साथ ही रात में भी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को गंभीरता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहकर पशुओं आश्रय स्थल की देखभाल करते रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर तैनात पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों/पशु चिकित्सा अधिकारियों व पशुधन प्रसार अधिकारियों को रोजाना अपने-अपने आश्रय स्थलों का भ्रमण कर नियमित समस्त पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा किसी भी पशु को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उसे समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी नियमित आश्रय स्थलों का भ्रमण करने तथा सभी आश्रय स्थलों में समस्त सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, ससमय टीकाकरण सुनिश्चित रहे साथ ही ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *