अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के विकास खण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम नेवरा में संपत्ति हड़पने के लिये सरकारी दस्तावेजों में हेरा फेरी करके अपने पिता का नाम बदलवा देने का मामला प्रकाश में आया है।जब इसकी जानकारी भुक्तभोगी को हुई तो उसने मुख्यमंत्री के यहां एक प्रार्थना पत्र भेज कर इसकी शिकायत की।ग्राम नेवरा के ननकऊ पुत्र रामदास ने मुख्यमंत्री को भेजे गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मेरा एक सगा भाई गिरधारी पुत्र रामदास का नाम परिवार रजिस्टर के मकान संख्या 170 पर दर्ज था।तत्कालीन पंचायत सचिव ने 3 फरवरी 2002 को परिवार रजिस्टर की नकल इसी नाम से जारी भी किया था।ननकऊ ने आरोप लगाते हुए कहा कि राम कुशल तथा राम सजीवन ने जालसाजी करके मकान नम्बर 130 पर मेरे भाई गिरधारी लाल पुत्र रामदास के स्थान पर गिरधारी लाल पुत्र राम दत्त दर्ज करा दिया तथा मेरा नाम परिवार रजिस्टर से गायब करा दिया।ननकऊ ने बताया कि सुरेश मेरा लड़का है तथा उसके पिता का नाम राम दत्त अंकित करा दिया जो सरासर गलत है।ननकऊ ने बताया कि जब इसकी जानकारी हुई तो नाम दुरुस्तीकरण के लिये सम्पूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया तथा ऑनलाइन भी शिकायत की।जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ने बगैर जांच किये प्रार्थना पत्र को गलत ढंग से निस्तारित कर दिया तथा बताया कि शीघ्र ही संशोधन कर परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करा दिया जायेगा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई।ननकऊ ने मुख्यमंत्री को दिये गए प्रार्थना पत्र में जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की

