अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
भवदीय पब्लिक स्कूल महोबरा बाजार रानोपाली अयोध्या के प्रांगण में भवदीय शूटिंग लीग 2021 का आयोजन भवदीय शूटिंग रेंज के द्वारा आगामी 28 नवंबर को किया गया है, जिसमें देशभर के जाने-माने निशानेबाज शिरकत करेंगे।इसके अलावा इस प्रतियोगिता मे 10 से 70 वर्ष के जो भी शूटिंग खिलाड़ी इस में भाग लेना चाहते हैं उनके लिए भी एंट्री फॉर्म उपलब्ध हैं,जो कि शूटिंग रेंज के काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन भवदीय पब्लिक स्कूल में बने भवदीय शूटिंग रेंज में किया जा रहा है और इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता भवदीय आयुष हॉस्पिटल है।इस कार्यक्रम आयोजक भवदीय ग्रुप के मैनेजर अवधेश वर्मा ने इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए सभी का स्वागत किया है।उक्त जानकारी जाने-माने निशानेबाज प्रशिक्षक भवदीय शूटिंग रेंज सनी कुमार वर्मा ने दी।

