30 नवम्बर तक समस्त कृषक घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना सुनिश्चित कर लें-रिपुदमन

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रौजागांव रिपुदमन ने बताया सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली के 15721 गन्ना आपूर्तिकर्ता सदस्यों द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरा गया।ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने हेतु अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 को बढ़ाकर 30 नवंबर 2021 करने के उपरांत भी समिति गनौली के रौजा गांव चीनी मिल को आपूर्ति करने वाले 15721 सदस्य कृषकों द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरा गया है ।जबकि समिति परिषद व चीनी मिल स्टाफ द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। व सोशल मीडिया पर भी बारम्बार अपेक्षा की जा रही है। अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तक घोषणा पत्र न भरने वाले कृषकों को सामान्य बढ़ोत्तरी, उपज बढ़ोत्तरी व अतिरिक्त सहा आपूर्ति सुविधा नहीं मिल पाएगी। उक्त सुविधा  ई०आर ०पी ० की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर उपलब्ध है ज्ञातव्य है   samrat ganna kisan (SGK)प्रोजेक्ट के अंतर्गत पेराई सत्र 2021-22 है हेतु गन्ना किसानों द्वारा अपने घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 सन्निकट है इस हेतु रौजा गांव चीनी मिल के महाप्रबंधक श्री इकबाल सिंह, श्री रिपुदमन जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व अनिल कुमार सचिव गन्ना समिति गनौली द्वारा संयुक्त रूप से समस्त गन्ना कृषकों  से अपेक्षा की है कि 30 नवंबर तक समस्त कृषक घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना सुनिश्चित कर लें जिससे कृषकों की गणना आपूर्ति सुचारू /निर्बाध जारी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *