अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
रामनगरी के आकर्षण केन्द्र गुप्तारघाट पर बसे चाय व जलपान के दुकानदारों को प्रशासन द्वारा बिना सूचना रविवार की रात्रि की हटाया जाने लगा। इसकी सूचना स्थानीय दुकानदारों द्वारा जब नगर विधायक वेद गुप्ता को दी गई तब नगर विधायक द्वारा मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से वार्ताकर कर दुकानों को हटाये जाने की प्रक्रिया को समय पर स्थगित कराया गया। तत्पश्चात सोमवार की सुबह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुप्तारघाट पर पहुँचकर स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की। स्थानीय दुकानदारों ने बिना सूचना दुकान गिराये जाने की शिकायत व दुकानों के हटने के बाद व्यापार के लिए उपर्युक्त स्थल की गुहांर विधायक वेद गुप्ता से लगाई। जिस पर नगर विधायक ने सभी को आश्वासन दिया कि बिना सूचना किसी भी दुकान को हटाया नहीं जायेगा साथ ही हटाने से पूर्व सभी को बसाने की व्यवस्था भी प्रशासन से वार्ताकर सुनिश्चित कराई जायेगी। उपस्थित लोगों ने नगर विधायक का आभार जताया।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, रमेश पाण्डेय, संतोष निषाद, अक्षय लाल निषाद, लक्ष्मण पाण्डेय, प्रदीप निषाद, सुभाष निषाद व स्थानीय दुकानदारों की उपस्थिति रही।

