तहसील परिसर में राशन समस्या को लेकर पाराराम के ग्रामीण अनिश्चितकालीन बैठे धरने पर

अयोध्या(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)।जिले के बीकापुर तहसील के ग्राम पंचायत पाराराम में राशन समस्या निर्धारित कीमत से अधिक मूल्य वसूलने, घटतौली, राशन कार्ड बनवाने के लिए डेढ़ हजार रुपए वसूली से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है।इस मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुराग प्रसाद और पूर्ति निरीक्षक का खराब कर फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई। यह धरना तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर संचालित है।वही इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनुराग प्रसाद ने सैकड़ों कार्डधारकों का बयान दर्ज कराया और पूर्ति निरीक्षक से दो दिनों के भीतर जांच आख्या तलब की है। यहां पर राशन की समस्या को लेकर कार्डधारकों में जबरदस्त आक्रोश है। बताया गया कि कई बार लिखित शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे राशनकार्ड धारकों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आक्रोशित ग्रामीण ने आज मंगलवार की दोपहर सैकड़ों की तादाद में बीकापुर तहसील पहुंचे और अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ गए हैं। इन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक इनका धरना जारी रहेगा।इस धरने का नेतृत्व स्वयं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र पांडे कर रहे हैं। राशन समस्या को लेकर प्रधान के आंदोलित हो जाने के कारण ग्रामीण बड़ी संख्या में लामबंद हो गए हैं।अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्राम पंचायत पारा राम के निवासी रामकृपाल, मिट्ठूलाल, गंगाराम, राहुल कुमार, श्यामलाल, ध्रुव शुक्ला, जय शंकर सोनी, राकेश, अमरदीप, अशोक कुमार मौर्या, चांद बाबू, मेवालाल, पवन दुबे, राम सकल तिवारी, इस्लाम, इसराइल, मोहनलाल, रामसूरत तिवारी, रज्जो देवी, मैनावती, श्रीदेवी, प्रभावती, फूलकली, साहिबा बानो, सकीला, रमेश कुमार, फतेह बहादुर, मिश्रीलाल, राम सजीवन, सुभाष, नारायण दुबे, कलावती, निशा, शकुंतला, ओमप्रकाश, जगन्नाथ मौर्या, कृष्णानंद उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों का एसडीएम ने बयान दर्ज कराया है।इस मामले में एसडीएम अनुराग प्रसाद ने बताया कि पारा राम के कार्ड धारकों की शिकायत के संबंध में जांच करवाई जा रही है।दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है।उनके मुताबिक दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *