अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)।जिले के रामपुर भगन पुलिस चौकी क्षेत्र के परसावा महोला गांव पंचायत के हरीपुर गांव में राम सकल वर्मा नामक व्यकित के घर बेटे की शादी की खुशी में सोमवार की रात आयोजित प्रीत भोज में हुई हर्ष फायरिंग के चलते निमंत्रण खाने गया किशोर समारोह में लाइसेंसी बन्दूक से चली गोली लगने से घायल हो गया।जिससे कार्यक्रम की खुशियां आफत में बदल गयी। घटना की सूचना घायल किशोर के पिता ने रात कप्तान को दी तो कप्तान के हस्तक्षेप के बाद आसपास थानों की पुलिस हरकत में आ गयी और देखते ही देखते बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस के साथ 112 पुलिस मौके पर पहुँच गयी।घायल किशोर को तत्काल इलाज को पुलिस ने पीआरवी वाहन से तारुन सीएचसी में लाकर भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बतायी गयी है। चर्चा है कि नशे में होने के कारण लापरवाही बस ये घटना हुई। पुलिस ने दूल्हे के फूफ़ा माता प्रसाद वर्मा, व उनके लाईसेंसी बंदूकधारी दोस्त वेद प्रकाश दुबे निवासी ग्राम अहिरौला थाना हैदरगंज सहित दूल्हे के पिता को पूछताछ हेतु पुलिस ने हिरासत में लिया है।घायल किशोर के पिता ने उपरोक्त दोनों लोगो के अलावा नाहरपुर के सुनील कुमार व महोला निवासी जय प्रकाश वर्मा उर्फ भोंदू को घटना का गुनाहगार माना है और सभी चारो लोगो के विरुद्ध पुलिस में शिकायत करने की बात किशोर के पिता दीपक कुमार निषाद ने की है।इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी पूछताछ को हिरासत में लिए गये लोगो की भूमिका की जांच व कानून व्यवस्था तथा अमन चैन बनाये रखने को गांव की निगहबानी कर रहे हैं।वही चौकी प्रभारी रामपुर भगन बृजेन्द्र पाल ने बताया कि प्रकरण में पीड़ित की ओर से दिये गये शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

