सुरक्षा सैनिक  व सुपरवाइजर की भर्ती  ब्लाक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित

अयोध्या। सात दिसम्बर 2021 से जनपद अयोध्या के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों  को  रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है इस शिविर में सुरक्षा  जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानो सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा। विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है जीसमें विकास खण्ड मसौधा 07 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड  बीकापुर 08 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड तारुन 09 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड पूराबाजार 10 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड माया बाजार 11 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड सोहावल 13 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड रुदौली 14 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड मवई 15 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड मिल्कीपुर 16 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड हरिंगटनगंज 17 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड अमानीगंज 18 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड अमानीगंज 19 दिसम्बर 2021 इन तिथियो में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं| इन शिविरो के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव  ने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया  है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी रजनीश राय के  द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओ के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे। भर्ती अधिकारी रजनीश राय   ने बताया कि सुरक्षा  जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच ,वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *