जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देश पर व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे वाछिंत अभियुक्त पुरस्कार घोषित व एनबीडब्लू अभियुक्त के गिरफ्तारी अभियान के तहत की गयी कार्यवाही के तहत उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह का0 विनोद प्रजापति के द्वारा वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम हसनपुर व लपरी मे दबिश दिया गया वारण्टी सभा राज पुत्र बलदेव निवासी हसनपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 2240/15 धारा 147/323/325/352/504/506 भादवि को 7.12.2021 को समय 04.10 बजे गिरफ्तारी की किया गया तथा वारण्टी अनिल कुमार यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित धारा 107/116 सीआरपीसी को मंगलवार सुबह समय 5.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

