अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता) जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सशक्त सेना झण्डा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को पूरे देश में मनाया जाता है।यह दिन देश के नागरिकों द्वारा हमारी सशस्त्र, सेनाओं के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और एक जुटता प्रकट करने का अवसर है।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल संजीव कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से स्वेच्छा से सशस्त्र सेना झण्डा निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। झण्डा निधि में दान की गयी राशि पूरी तरह आयकर से मुक्त है। इस दिन प्रतीक ध्वज चिन्ह विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं तथा आम नागरिकों को वितरित कर उनसे धनराशि का योगदान लिया जाता है। नागरिकों की सुविधा हेतु आनलाइन डोनेशन की व्यवस्था केन्द्रीय सैनिक बोर्ड तथा राज्य सैनिक बोर्ड के वेबसाइड www.ksb.gov.in तथा .upsnlko.gov.in पर उपलब्ध है।

