अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर हुए चोरी का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी पलाश बंसल ने महज 24 घंटे के अंदर खुलाशा करके सराहनीय कार्य किया।इस संबंध में उन्होंने बताया कि शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेन्द्र सिंह द्वारा इस चोरी के घटना का खुलाशा हुआ।उन्होने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा गठित टीम में उ0नि0 आशीष चन्द्र त्रिपाठी प्रभारी चौकी चौक,उ0नि0 अविनाश प्रताप सिंह प्रभारी चौकी साहबगंज,उ0नि0 अमित कुमार सिंह प्रभारी चौकी जेल,हे0कां0 जितेन्द्र बहादुर सरोज शामिल रहे।इस घटना का खुलाशा करते हुये सीओ सिटी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में चोरी गये माल व इसमें शामिल आरोपी सोनू प्रजापति उर्फ बाली पुत्र स्व0 काशीराम प्रजापति निवासी म0नं0 2/17/42 मिर्जा अली बाजार थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को गुदडी बाजार खवासपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।वही आरोपी के निशानदेही पर उपरोक्त मुकदमें में चोरी गये माल की बरामदगी कर मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।वही आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियो में निरीक्षक देवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या, उ0नि0 आशीष चन्द्र त्रिपाठी प्रभारी चौकी चौक थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,
उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी जेल थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,उ0नि0 श्री अविनाश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी साहबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,हे0का0 जितेंद्र बहादुर सरोज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,हे0कां0 हेमन्त सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,का0 विश्व दीपक तिवारी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,कां0 चन्द्रभान यादव सर्विलांस सेल जनपद अयोध्या,कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या और कां0 राधेश्याम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या शामिल रहे।

