पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो के बरामदगी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 06.12.2021 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा आबकारी निरीक्षण दिनेश कुमार मय टीम के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभि0 धर्मेन्द्र यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी भिदुर भदवा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को एक प्लास्टिक के जरिकेन में 10 लीटर अवैद्य शराब के साथ गोमती पुराना पुल चन्दवक से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में मु0अ0सं0 279/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. धर्मेन्द्र यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी भिदुर भदवा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1- उ0नि0 श्री सुदामा प्रसाद थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
2- हे0का0 दिनेश सिंह थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
3- का0 राहुल यादव थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
4- आबकारी निरीक्षण दिनेश कुमार क्षेत्र -4 केराकत मय टीम

