अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
रामनगरी में बहु प्रतीक्षित श्रीराम एयरपाेर्ट का शिलान्यास जनवरी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी चल रही है। दिसंबर 2023 में राम मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट को शुरु करने की तैयारी है। इसके तहत एयरपोर्ट का शिलान्यास अगले साल जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी से कराने पर तेजी से काम चल रहा हैl रनवे निर्माण के लिए 330 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपने का प्रस्ताव भेजा गया।अयोध्या में पहले फेज के काम की शुरुआत के लिए 400 एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने हासिल कर लिया है और इसके बारे में प्रदेश सरकार को जानकारी दे दी है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट का शिलान्यास कराना चाह रही है।अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अनुसार जनवरी माह में श्री राम एयरपोर्ट का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हो सकता है।अयोध्या में एयरपोर्ट के बनने से अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल का विकास होगा।इससे पहले रनवे निर्माण के लिए 330 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपने का प्रस्ताव शासन को चंद रोज पहले भेजा जा चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हरी झंडी के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास में तेजी। इस बीच एयरपोर्ट अथारिटी ने रनवे व टर्मिनल भवन निर्माण की की निगरानी के लिए सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अभियंत्रिकी एवं सिविल के दो अधिकारी एवं जेई कार्यपालक सिविल पद पर एक अधिकारी की तैनाती कर दी है। इनमें से एजीएम आरपी मीना ज्वाइन कर चुके हैं। दूसरे एजीएम जेपी सिंह अभी नहीं पहुंचे हैं। जेई सिविल आशीष प्रजापति का भी इंतजार है।उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों में तेजी दिखने लगी हैं।रनवे व भवन का टेंडर हो चुका है। निर्माण शुरू को करने से पहले एयरपोर्ट अथारिटी नई को जमीन सौंपने का प्रस्ताव जिला प्रशासन भेज चुका हैl 446 एकड़ में से 403 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है। अयोध्या को हवाई सर्किट से जोड़ने के लिए दो चरणों में इसको विकसित करने की योजना है। इसके लिए 600 एकड़ भूमि की जरूरत मानी जा रही है। इसमें182 एकड़ भूमि एकड़ भूमि पहले से ही हवाई पट्टी के नाम दर्ज है। शेष 446 एकड़ में से 403 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है। 43 एकड़ भूमि खरीदने की वार्ता अंतिम दौर में है। 114 एकड़ भूमि सार्वजनिक है, जिसके लेने की प्रक्रिया का प्रस्ताव डीएम को अभी नहीं भेजा जा सका हैlपहले चरण में ए-321 विमानों के संचालन के लिए रनवे की लंबाई 3125 मीटर व चौड़ाई 45 मीटर होगीl दूसरे चरण में बोइंग 777 जैसे बड़े विमानों की उड़ान प्रस्तावित है।

