मारपीट व हत्या में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का किया दावा

अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता)गत दिनो पुलिस के मुताबिक  मारपीट व हत्या में वांछित एक महिला सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करके तारुन थाने की पुलिस टीम द्वारा जेल भेज दिया गया।आरोपियों के विरुद्ध तारुन थाने में हत्या बलवा घर में घुसकर मारने पीटने सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को सोमवार तारापुर मोड़ थाना तारुन से गिरफ्तार किया गया। एंव अभियुक्तगण की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व कुल्हाडी को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के गुरौली निवासी लुदूर यादव, रामसुख यादव, विनोद यादव, सिताराम यादव, गंगाराम यादव, लक्ष्मण यादव, सुमित्रा निवासी गुरौली थाना तारुन जनपद अयोध्या शामिल है। तारुन थाना क्षेत्र के गुरौली गांव पंचायत में 10 दिसंबर शुक्रवार सुबह दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर  खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। तथा कई अन्य लोग मारपीट में घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *